Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया, बिहार। 70 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन अभियुक्त को रेल पुलिस बल गया के द्वारा गिरफ्तार किया गया। #TASKARI #SMUGGLER #APRADH #CRIME

आज दिनांक 17/01/22 सोमवार को 70 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन अभियुक्त को रेलवे स्टेशन, गया प्लेटफॉर्म संख्या 6 पर खड़ी गाड़ी संख्या 18624 हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस कोच संख्या S6 के सीट न० 54, 62 और 67 से गिरफ्तार किया गया। शराब के साथ पकड़ाए तीनो अभियुक्त की उम्र 18 से 22 वर्ष के बिच है। पकड़ाए प्रथम अभियुक्त के पास से 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। प्रथम अभियुक्त का नाम बाबू साहेब, उम्र 18 वर्ष, सोनपाइ, मखदुमपुर, थाना धनरूआ, जिला पटना का निवासी है, जबकि दूसरे अभियुक्त के पास से 22 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। दूसरे अभियुक्त का नाम अजय कुमार,उम्र 22 वर्ष, पिता सुनील प्रसाद, तेलियन पर, पोठही, थाना पुनपुन, जिला पटना का निवासी है। वही तीसरा अभियुक्त नविन भारती, उम्र 19 वर्ष, पिता राजगीर चौधरी, चूलिहाड़ा चक, थाना पुनपुन, जिला पटना के पास से 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। बरामद सभी शराब की बोतले 375 एम एल की है। 

                                                            शराब को बरामद कर इस सन्दर्भ में रेल थाना गया कांड संख्या 28/22 दिनांक 17/01/22 को धारा 30(अ)बिहार मद्द निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 के तहत तीनों अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ