Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया, बिहार। रेलवे स्टेशन गया से एक व्यक्ति अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार।


24 दिसंबर 2022 को 9 बोतल अंग्रेजी शराब और एक बोतल बियर सहित एक व्यक्ति को रेलवे स्टेशन गया के सर्कुलेटिंग एरिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम विक्रम कुमार सिंह उम्र 24 वर्ष पिता महेंद्र प्रसाद सिंह है, जो की लोदीपुर थानांतर्गत भागलपुर जिले का निवासी है। बरामद सभी शराब की बोतलों पर सेल फॉर झारखंड अंकित है। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया की वो सड़क मार्ग से गया स्टेशन आया था और गया से पटना 03212 मेमू पैसेंजर गाड़ी से पटना जाना था। बरामद शराब को जब्त कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में सहायक उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह साथ बल सदस्य  एवं अपराध सूचना शाखा के सहायक उपनिरीक्षक चंद्रभान पांडे एवं आरक्षी दीपक ओझा शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ