दिनांक 29 दिसम्बर 2022 को एसएसपी हरप्रीत कौर ने प्रेस वार्ता कर यह बताया कि, एक चीनी महिला जिसका नाम सांग जियालौन है, दिनांक 19 अक्टूबर 2019 में भारत आई थी, जिसे गुरुवार दिनांक 29 दिसंबर 2022 को बोधगया के एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वीजा के पॉलिसी के अनुसार कोई व्यक्ति एक बार में केवल 90 दिनों तक ही भारत में रह सकता है किंतु यह चीनी महिला वीजा अवधि समाप्त होने के पश्चात भी लंबे समय से भारत में रह रही थी। उन्होंने बताया कि यह महिला भारत आने के पश्चात, बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से शिक्षा ग्रहण करने बोधगया आई थी, जिसके पश्चात 4 दिनों के लिए यह महिला दिनांक 20 जनवरी 2020 को नेपाल भी गईं थी। महिला से पूछताछ के क्रम में मिली जानकारी के अनुसार वह महिला ई टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी जिसके पश्चात कोरोना के कारण वह लौट नहीं पाई और भारत में ही सेंट्रल तिब्बत सावा एसोसिएशन मैकिलादगंज हिमाचल प्रदेश में रह गईं। एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि नियमानुसार इस महिला को एफआरआरओ कोलकाता के द्वारा लीव इंडिया नोटिस जारी किया गया है तथा इनके वीजा को कैंसल कर दिया गया है। बता दें कि नियमानुसार इन्हे एफआरआरओ दिल्ली के पास डिपोर्ट हेतु भेजा जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ