दिनांक 24 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रामबरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, 74वे भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर, पार्टी महासचिव रविन्द्र जठेड़ी जी के नेतृत्व में दिनांक 25 जनवरी 2023 को एससी एसटी एक्ट तथा आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था को खत्म करवाने तथा देश में हर गरीब परिवार को केवल जरूरी आर्थिक मदद के रूप में आरक्षण सुविधा उपलब्ध करवाने तथा अन्य सभी तरह के जातिगत आरक्षणो के विरोध में एक सांकेतिक अनशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी दिनांक 25 जनवरी सुबह 11 बजे से 27 जनवरी,2023 को दोपहर में डी.एम. कार्यालय कानपुर नगर के बाहर "51 घंटीय सांकेतिक अनशन एवं सत्याग्रह प्रदर्शन" करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारें उनकी पार्टी की राष्ट्र हितैषी मांगों को नजरंदाज करते हुए संविधान की मूल भावना के विपरित आरक्षण की व्यवस्था को समय दर समय,जाति दर जाति और क्षेत्र दर क्षेत्र बढ़ाते हुए योग्यता व प्रतिभा की लगातार अनदेखी कर रही है। यदि उनकी पार्टी की मांगों पर शीघ्र अमल कार्यवाही नहीं हुई तो आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था से मुक्त समृद्ध, खुशहाल, अखण्ड और विकसित भारत के निर्माण हेतु उनकी पार्टी अपने मिशन -2023 के तहत आगामी 02 अक्टूबर,2023 से राजधानी दिल्ली सहित पूरे भारत में निर्णायक सत्याग्रह आंदोलन शुरू करेगी जिसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए ही पार्टी महासचिव रविन्द्र जठेड़ी के नेतृत्व में कानपुर नगर में डी.एम. कार्यालय के बाहर 51 घंटीय सांकेतिक अनशन एवं सत्याग्रह प्रदर्शन होगा। उन्होंने बताया कि इस सत्याग्रह आंदोलन में स्वयं पार्टी महासचिव रविन्द्र जठेड़ी अनशन करेंगे तथा पार्टी के सैकड़ों सत्याग्रही शामिल होकर मांगों के संदर्भ में आवाज को बुलंद करते हुए महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम डी.एम. को ज्ञापन पत्र भी सौंपेंगे।
0 टिप्पणियाँ