Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

जिला पदाधिकरी संग वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से मूर्तिविसर्जन कार्यक्रम का लिया गया जायजा


गया, बिहार। जिला पदाधिकरी, गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा संयुक्त रूप से शहरी क्षेत्रों में पूजा पंडालों द्वारा किए जा रहे मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम का जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अलग अलग जगहों पर रूक रूक कर वहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी से मूर्ति विसर्जन से संबंधित जानकारी ली जाती रही। शहर के प्रमुख स्थलों दुःखहरनी मंदिर, जामा मस्जिद, गोल पत्थर मोड़, आजाद पार्क, टावर चौक, छता मस्जिद, कोइरीबाड़ी दुर्गा स्थान, मुन्नी मस्जिद, रामपुर थाना क्षेत्र, कोतवाली थाना क्षेत्र, विष्णुपद थाना क्षेत्र सहित नादरागंज रामसागर क्षेत्र पर विशेष सतर्कता बरतने हेतु जिला प्रशासन के पदाधिकारी गणों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ