गया, 20 जनवरी 2025: गया पुलिस द्वारा जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल और कई मामलों में फरार चल रहे कुख्यात अपराधकर्मी अन्टू कुमार को शनिवार 18 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, आनंद कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि गिरफ्तार अपराधी अन्टू कुमार आदतन अपराधी है, और इसके ऊपर पूर्व से कई अपराधिक मामले दर्ज जिनमें ये फरार चल रहा था। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में अपराध पर नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने अन्टू कुमार को गिरफ्तार किया।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई कारवाई में अभियुक्त अन्टू कुमार को मनोहरपुर के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। अन्टू कुमार कई संगीन मामलों में वांछित था, जिसमें पुलिस पर हमला, मारपीट और अवैध बालू खनन जैसे अपराध शामिल हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ पारंपरिक और तकनीकी माध्यमों से लगातार जानकारी जुटाई और उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
1 टिप्पणियाँ
Good 👍
जवाब देंहटाएं