गया, 21 जनवरी 2025: गया पुलिस ने 15 वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली बिन्दु यादव को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने छकरबंधा थाना क्षेत्र के बरहा गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। बिन्दु यादव, जो डुमरिया थाना क्षेत्र के कालीदाह पुल पर 2009 में पुलिस बल पर हमले में शामिल था, लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी संलिप्तता की पुष्टि की है और अन्य नक्सलियों की तलाश जारी है। इस अभियान में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ