गया, 20 जनवरी 2025: बौद्ध महोत्सव 2025 की तैयारियों के ध्यान में रखते हुए, नगर पुलिस अधीक्षक, गया ने रविवार, 19, जनवरी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष मगध वि०वि०/चेरकी, अन्य पुलिस पदाधिकारी और सभी प्रमुख होटलों एवं रिसॉर्ट्स के संचालक शामिल हुए।
नगर पुलिस अधीक्षक ने महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहन समीक्षा की और उच्च स्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा चेकपॉइंट्स की स्थापना, सीसीटीवी निगरानी, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। आयोजन समिति के साथ समन्वय बढ़ाने की भी सलाह दी गई।
होटल और रिसॉर्ट्स संचालकों को अपने सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और पर्यटकों के लिए बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए गए। नगर पुलिस अधीक्षक, गया ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि यह अंतरराष्ट्रीय महोत्सव पूरी तरह से सुरक्षित और सफल हो।
2 टिप्पणियाँ
Good 👍
जवाब देंहटाएं👍
जवाब देंहटाएं