Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

वरीय पुलिस अधीक्षक गया ने जनता दरबार में सुनी 35 लोगों की शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

गया, 18 जनवरी 2025: वरीय पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां लगभग 35 लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

जनता दरबार में विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं, जिनमें जमीन विवाद, घरेलू हिंसा, चोरी, सड़क जाम और अन्य समस्याएं प्रमुख रहीं। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ