गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित राघवाचक गांव में 22 जनवरी को हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला दो पक्षों के बीच हुए झगड़े से जुड़ा है, जिसमें चार लोग आंशिक रूप से घायल हुए थे।
घटना के तुरंत बाद बुधवार, 22 जनवरी को फतेहपुर थानाध्यक्ष ने सशस्त्र बल के साथ पहुंचकर विवाद को शांत कराया था। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया और पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया था। दोनों पक्षों के साथ शांति समिति की बैठक भी आयोजित की गई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर दोनों पक्षों से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना कुमार, सागर कुमार, नितीश कुमार, मोहम्मद हाशिम, रऊफ मियां और मोहम्मद रिजवान शामिल हैं।
वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। हालांकि, एहतियात के तौर पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। फतेहपुर थाना में इस मामले में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई जा रही है। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। गया पुलिस ने आश्वासन दिया है कि शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
2 टिप्पणियाँ
Good
जवाब देंहटाएंGood 👍
जवाब देंहटाएं