Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया पुलिस ने 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत, अब तक 67 एकड़ अफीम की फसल नष्ट की

गया (07 जनवरी 2025) – गया पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। 19 दिसंबर 2024 से अब तक पुलिस ने कुल 67 एकड़ अफीम की फसल को नष्ट कर दिया है। 07 जनवरी को पुलिस ने बोधी विगहा और बाराचट्टी थाना क्षेत्रों के कुंदरी और सखंवा गांवों में 5.91 एकड़ में लगी अफीम और गांजा की फसल को नष्ट किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस न केवल फसल को नष्ट कर रही है, बल्कि आम जनता को भी अफीम की खेती के खिलाफ जागरूक कर रही है।

गया पुलिस का यह अभियान 19 दिसंबर 2024 से शुरू हुआ था, और अब तक 67 एकड़ अफीम की फसल को नष्ट किया जा चुका है। पुलिस ने संबंधित थानों में अफीम कारोबारियों और माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान जारी है। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को अफीम की खेती या इससे संबंधित कोई जानकारी हो, तो तुरंत अपने नजदीकी थाना या पुलिस अधिकारियों को सूचित करें। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ