Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया: अपराधियों पर कड़ी नजर, सुरक्षा बढ़ी, हर गाड़ी की हो रही है गहन जांच

गया, 10 जनवरी 2025: वरीय पुलिस अधीक्षक, आनंद कुमार के निर्देश पर आज गया जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था को बनाए रखना और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

गया पुलिस के वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में यह अभियान जिले के सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर चलाया गया। पुलिस ने वाहनों की गहनता से जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। इस दौरान किसी भी संभावित अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर सतर्कता बरती। गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अभियानों से शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा और अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ