गया, 23 फरवरी 2025। बिहार पुलिस सप्ताह 2025 के अवसर पर गया जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 फरवरी 2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर महिला थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों में छात्राओं के साथ संवाद किया।
इस दौरान छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क, सेल्फ प्रोटेक्शन, गुड टच-बैड टच, साइबर स्टॉकिंग और नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए डायल 112 की सेवाओं के बारे में भी बताया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें।
0 टिप्पणियाँ