Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया: अपराध नियंत्रण के लिए क्विक मोबाइल पेट्रोलिंग टीम की हुई शुरुआत

गया, 16 जनवरी 2025: शहर में अपराध नियंत्रण और आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए गया पुलिस ने क्विक मोबाइल मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीम की शुरुआत की है। आज पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया और नगर पुलिस अधीक्षक, गया ने पुलिस केंद्र से इन टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस पहल के तहत छह पेट्रोलिंग टीमों का गठन किया गया है, जो मैनपैक और स्मॉल आर्म्स से लैस हैं। इनका मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में प्रभावी गश्त, बेहतर अपराध नियंत्रण और जनता को त्वरित सहायता प्रदान करना है। इस कदम से अपराध नियंत्रण अधिक प्रभावी होगा। यह पहल त्वरित कार्रवाई और यातायात प्रबंधन में भी सहायक होगी। इस पहल से शहर में एक सुरक्षित वातावरण बनेगा।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ