गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघवाचक गांव में बुधवार, 22 जनवरी को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना की पुलिस टीम सशस्त्र बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना में दो लोग आंशिक रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, सदर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज के साथ अतिरिक्त पुलिस बल को भी घटनास्थल पर भेजा गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर शांति बहाल की। गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। घटना पर लगातार नजर रखी जा रही है।
2 टिप्पणियाँ
Nice
जवाब देंहटाएंBest efforts 👌
जवाब देंहटाएं