Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

सिविल लाइन थाना का वार्षिक निरीक्षण, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश

गया, 21 जनवरी 2025: नगर पुलिस अधीक्षक, गया ने आज अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के साथ सिविल लाइन थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी।

निरीक्षण के दौरान, नगर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधन की सभी गतिविधियों और संचिकाओं का गहन निरीक्षण किया और उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वारंट, इश्तिहार, कुर्की, और गंभीर शीर्ष के लंबित कांडों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को कांडों का त्वरित निष्पादन करने और फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ